वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम

एक पेड़ माँ के नाम

त्रिवेणी आदर्श विद्यालय, डोमनेपुर, अकबरपुर, अम्बेडकर नगर
तथा उसके सहयोगी संस्थान
रामचेत रामयज्ञ इंटर कॉलेज में आज भारत सरकार की प्रेरणादायक पहल "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 500 पौधों का निःशुल्क वितरण विद्यार्थियों के बीच किया गया।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने, उसकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। यह पहल न केवल प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हमारा संकल्प
एक पेड़ माँ के नाम, हरियाली से होगा देश महान।

  • पेड़ लगाएँ – पर्यावरण बचाएँ
  • हरित भारत – स्वच्छ भारत
  • आज का पौधा, आने वाले कल का जीवन
Share:
Leave comment